फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुयायियों ने की बोधि वृक्ष की पूजा

Thu, 16 Oct 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली बुधवार को अनुयायियों से गुलजार रही। महाराष्ट्र से आए अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में बोधि वृक्ष की पूजा की। भिक्षु ने बताया कि भगवान बुद्ध ने लोगों को क्रोध त्यागने की शिक्षा दी है। क्रोध की अवस्था में इंसान भले-बुरे का फर्क भूल जाता है। क्रोध से छुटकारा पाने के लिए सभी को क्षमा करना आवश्यक है। क्षमाशील व्यक्ति कभी क्रोध नहीं करता है। सभा के बाद अनुयायियों ने जेतवन परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें