गंधकुटी की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी।
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बुधवार को वियतनाम से 25 सदस्यीय अनुयायी दल पहुंचा। इस दल ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंधकुटी में पारंपरिक दर्शन-पूजन किया। इस दौरान एक बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ। भिक्षु देवानंद ने सभा में बुद्ध के आदर्शों व प्रतिमा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि घर में बुद्ध की प्रतिमा रखने से आंतरिक शांति और सकारात्मकता आती है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सुख-समृद्धि बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है।