फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाईलैंड के अनुयायियों ने किए बुद्ध के दर्शन

Fri, 09 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शुक्रवार को थाईलैंड से आए 30 सदस्यीय अनुयायियों के दल ने बोधि वृक्ष और सभा मंडप में दर्शन-पूजन किया। बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में दल ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का आयोजन भी किया गया। सभा में भिक्षु देवानंद ने कहा कि बुद्ध की शक्ति आध्यात्मिक ज्ञान, गहन ध्यान और आत्म-अनुशासन से उत्पन्न होती है। अनुभव-ज्ञान, विवेक, प्रज्ञा और करुणा के माध्यम से ये शक्तियां लोगों को सही मार्ग दिखाती हैं और सांसारिक मोह से मुक्ति दिलाकर निर्वाण की ओर ले जाती हैं। पूजन के बाद अनुयायियों ने जेतवन परिसर का भ्रमण किया और इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें