फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंका के अनुयायियों ने की फूल पूजा

Thu, 10 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को श्रीलंका से आए 108 सदस्यीय अनुयायियों के दल से गुलजार रही। बौद्ध भिक्षु सुमेधा थेरो के नेतृत्व में अनुयायियों ने पारंपरिक तरीके से गंध कुटी में फूल पूजा की। इसके बाद बौद्ध सभा आयोजित हुई। भिक्षु ने कहा कि सच्चा ज्ञान संसार के दुखों का निवारण खोजने और उस पर आचरण करने में है। उन्होंने चार आर्य सत्यों-संसार में दुख, दुख का कारण, उसके निवारण और मध्यम मार्ग—की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यम मार्ग संतुलित जीवन व सम्यक आचरण की शिक्षा देता है, जिसके आठ अंग हैं। सभा के बाद दल ने संघाराम बुद्ध विहार, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, आनंद कुटी, सूर्यकुंड, कच्ची कुटी और पक्की कुटी का भ्रमण कर इतिहास जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें