फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तपोस्थली पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी

Sun, 27 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंधकुटी में फूल पूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को श्रीलंका से आए 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। इस दल ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में गंधकुटी में पारंपरिक दर्शन-पूजन किया। इस दौरान एक बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने महात्मा गौतम बुद्ध के विचारों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश व्यक्ति को सफल होने में मदद करते हैं। भारत सहित दुनियाभर में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। गौतम बुद्ध से जुड़ी कई कहानियां सफलता के नए मार्ग दिखाती हैं। सफलता के प्रयासों में अक्सर चूक होती है, जिससे असफलता मिलती है। बुद्ध के उपदेश इन गलतियों को पहचानने और असफलता के कारणों को समझने में सहायक हैं। उनके मार्ग पर चलकर व्यक्ति निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें