फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंका के अनुयायाी पहुंचे बाैद्ध तपोस्थली

Tue, 01 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी पर पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंधकुटी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु ने कहा कि बुद्ध के विचार व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा देते हैं। यही कारण है कि भारत सहित दुनियाभर में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग हैं। भगवान बुद्ध की कहानियां सफलता के नए और सटीक मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफलता के प्रयासों में होने वाली चूक से असफलता मिलती है। पूजन के बाद उपासकों ने विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें