फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीलंका व वियतनाम के अनुयायी पहुंचे तपोस्थली

विज्ञापन
गंध कुटी में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बृहस्पतिवार को श्रीलंका व वियतनाम से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से गंधकुटी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। बौद्ध सभा के दौरान भिक्षु देवानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुष्पों के उच्च स्थान है। देवी-देवताओं पर पुष्प चढ़ाए जाते हैं और धार्मिक कार्यों में इनका विशेष महत्व है। पुष्प सुंदरता, उल्लास और प्रसन्नता के प्रतीक माने जाते हैं। पुष्प पापों को भगाकर श्रेष्ठ फल प्रदान करते हैं। भगवान को अर्पित की जाने वाली पुष्प मालाओं में कमल को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने कौशांबी कुटी, बोधि वृक्ष, सूर्यकुंड, शिवली स्तूप, कच्ची कुटी, पक्की कुटी आदि स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें