फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गंधकुटी पहुंचे म्यांमार के अनुयायियों ने की प्रार्थना

Wed, 16 Apr 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेतवन परिसर मे प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे म्यांमार के अनुयायियों ने मंगलवार को जेतवन परिसर में गंधकुटी पर भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने मन व मस्तिष्क पर किसी बात का बोझ न डालें। सदैव हल्के रहकर खुशी को व्यक्त करना चाहिए। मनुष्य सही मायने में अस्थायी खुशी को आज के तमोगुणी वातावरण में प्राप्त करना चाहता है, तो उसका एकमात्र उपाय स्वयं के भीतर उस खुशी को तलाश कर जागृत पैदा करना होगा। यह याद रखें कि खुशी हमारी स्वयं की रचना है। आप धीरे-धीरे परिवर्तन करने का प्रयास करें। नकारात्मक संकल्पों को अपने मन में प्रवेश न करने दें। अपना नजरिया सदैव सकारात्मक रखें। इस दौरान समूची तपोस्थली बुद्धम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि के उद्घोष से गुंजायमान रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें