फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाढ़ का खतरा टला

Tue, 18 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
राप्ती बैराज पर नदी का बहाव
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश मंगलवार को थम गई। इससे राप्ती नदी का जलस्तर घटने लगा है। करीब एक पखवाड़ा पहले शुरू हुई इस बारिश से राप्ती बैराज पर जलस्तर बढ़ गया था। तटवर्ती ग्रामीणों को बाढ़ का डर सता रहा था। अब बारिश रुकने के बाद नदी का जलस्तर कम हो रहा है। मंगलवार को राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान 127.70 मीटर से 20 सेंटीमीटर नीचे दर्ज किया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश थमने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। गोंड़रा निवासी किसान साबितराम वर्मा ने बताया कि अब उन्हें करीब 15 दिनों तक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे धान, मक्का और अरहर जैसी फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें