कंपोजिट विद्यालय भिट्ठी में प्रभात फेरी निकालते छात्र व लक्ष्मनपुर गोड़प़ुरवा में दीप प्रज्जव?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पर सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जहां छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को आजादी के मतवालों की गौरव गाथा बताई गई।
इसी के क्रम में कंपोजिट विद्यालय भिट्टी खरगौरा बस्ती में प्रधानाध्यापक लालजी पाठक की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को उल्लास और गरिमामय ढंग से मनाने के लिए शासकीय व अर्धशासकीय कार्यालयों, निजी प्रतिष्ठानों और लोगों के घरों में तिरंगा फहराने की योजना केंद्र सरकार ने बनाई है। स्कूलों में इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। ताकि स्कूली बच्चों में देश प्रेम की भावना जगाने के साथ ही घरों में तिरंगा फहराने का माहौल बनाया जा सके।
हर घर तिरंगा अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। निजी व सरकारी स्कूलों में स्कूली बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी गई। इसी के क्रम मे सिरसिया के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरपुर बगही तथा शंकरपुर सहित जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद शिक्षकों ने छात्रों को आजादी के मतवालों की गौरव गाथा सुनाई। साथ ही उन्हें जश्न-ए-आजादी के महापर्व 15 अगस्त पर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की।