फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ननिहाल आई पांच वर्षीय बालिका की छत से गिरकर मौत

Fri, 15 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरा फटवा निवासी काले खां की ससुराल इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम खावा पोखर में है। काले खां की पांच वर्षीय पुत्री शिखा अपने नाना के घर रहती है। बुधवार को वह बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। जहां खेलते समय अचानक वह छत से नीचे सड़क पर गिर गई। जिसके सिर पर गंभीर चोंटें आईं। जिसे बेहोशी की हालत में परिवारीजन सीएचसी इकौना ले गए। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें