फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रदेशस्तर पर प्रतिभाग करेंगी पांच खिलाड़ी

Tue, 06 Jan 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोंडा के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को प्रदेशस्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंडलीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले की पांच खिलाड़ियों को प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। प्रशिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि नौ व 10 जनवरी को अयोध्या में प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 400 व 800 मीटर दौड़ में सानिया बानो, लंबी कूद में पूजा यादव, 2000 मीटर दौड़ में माही रावत, 400 मीटर दौड़ में अफशाना व रिले दौड़ में काजल का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें