फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में बैंक कर्मी सहित पांच घायल, तीन रेफर

Mon, 18 Mar 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार व रविवार रात हुई अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां से तीन की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें भिनगा रेफर किया गया है।बहराइच के थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत साकेत नगर मोहल्ला निवासी अनंत कुमार गुप्ता (45) सेंट्रल बैंक भिनगा में तैनात हैं। सोमवार को वह बाइक से भिनगा जा रहे थे। मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग स्थित मुर्चाहवा के पास सड़क पर कुत्ता आ जाने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मल्हीपुर से जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया । वहीं एक अन्य घटना में रविवार रात थाना क्षेत्र के कानी बोझी चौराहा व प्रतापपुर गांव के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें भगवानपुर भैसाही निवासी सूफियान, उसका पिता ननकऊ, बहन साइना पत्नी सिराज व भांजा गुलफाम तथा दूसरी बाइक पर सवार भैसाही गांव निवासी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां से ननकू व अंकित को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें