फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसे में पांच घायल

Thu, 10 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगापुर बाकी निवासी राज गौतम (17) बुधवार को साइकिल से कटरा कोचिंग पढ़ने आ रहा था। इस दौरान नवीन मॉडर्न कटरा क्षेत्र के लोटस होटल के निकट बौद्ध परिपथ के किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक सवार उससे टकराकर जख्मी हो गया। उसी समय ग्राम महादेइया निवासी पेशकार मिश्रा (35) अपने ई रिक्शा से सवारी लेकर कटरा की ओर आ रहा था। मार्ग पर गिरे किशोर को बचाने में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार ललिया क्षेत्र के ग्राम जोगिया कला निवासी जगदंबा प्रसाद (40) उनकी मां इंद्र कुमारी (65) तथा पत्नी मधु (35) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें