फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हादसों में पांच घायल

Fri, 15 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। श्रावस्ती जिले में बुधवार को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गिलौला कस्बा निवासी अथर्व (14) को बुधवार देर शाम गिलौला बाईपास पर रील बनाते समय एसयूवी ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी गिलौला से मेडिकल कॉलेज बहराइच और फिर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। इसी दिन, गिलौला क्षेत्र में राधेश्याम और उनकी बहू संतोष कुमारी की बाइक सीताद्वार के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरसिया से लौटते समय निरालानगर के पास पुत्तू और प्रभुनाथ की बाइक ई-रिक्शा से टकराने से वे भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें