सिरसिया में आयोजित कार्यशाला में मौजूद शिक्षक।
श्रावस्ती। सिरसिया के ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के प्रभावी उपाय बताए गए। गतिविधि आधारित शिक्षण, भाषा व गणित के रोचक तरीकों, टीएलएम के उपयोग और अधिगम परिणामों में सुधार की जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा, एफएलएन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणना में दक्ष बनाना है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के ज्ञान व नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने की अपील की। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, दिवाकर विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।