फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रतिष्ठानों पर कार्य करते मिले पांच बाल श्रमिक

Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा तहसील क्षेत्र में बाल श्रम रोकथाम को लेकर निरीक्षण करते टीम में शामिल कर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल श्रम रोकथाम को लेकर शुक्रवार को आकांक्षी विकासखंड जमुनहा में अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों की तलाशी ली गई। एडीओ पंचायत दिग्विजय सिंह और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना प्रभारी लाल साहब सिंह की टीम ने जमुनहा बाजार, मल्हीपुर चौराहा और कानीबोझी चौराहे का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 वर्ष से कम आयु के पांच बच्चे काम करते मिले। टीम ने सभी बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर विधिक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम तथा इसके तहत मिलने वाली सजा की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें