श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि जांच के दौरान सोमवार को सिरसिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस टीम ने शिवपुरा के पास से 79 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान बदलपुर निवासी आजाद उर्फ बुड्ढा, तेंदुआ रतनपुर निवासी गुल्ले, बदलपुर निवासी महाजन, जीवनलाल व ओझापुरवा निवासी शीतल के रूप में हुई है। सभी पर आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)