श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के चकवा गांव निवासी शुभी सिंह (20) की मौत के मामले में पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुभी का शव शनिवार को नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के जिवनरायणपुर गांव के पास राप्ती नदी में मिला था। कमरे में मिले सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। मृतका के पिता राजेश सिंह ने सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पुष्कर मोहन मिश्रा, शिक्षिकाओं सुप्रिया सिंह, शालिनी सिंह, इशिका सिंह और शुभी के दोस्त शमीम अहमद के खिलाफ तहरीर दी थी। सीओ क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि पांचों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।