तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा बादलपुरवा निवासी निजाम खान ने तहरीर देकर पांच लोगों पर पिटाई व धमकी देने का आरोप लगाया है। निजाम खान ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि तीन अगस्त को सुबह 11 बजे वह अपने घर के पास मौजूद थे। इस दौरान पुराने विवाद को लेकर गांव निवासी नफीस खान, सगीर, गुलजार, शकील खान और सद्दाम खान ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटा। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि निजाम की तहरीर पर नफीस, गुलजार, सगीर, शकील खां व सद्दाम खां के खिलाफ दंगा, धमकी देने, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।