श्रावस्ती। मामूली विवाद में ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि नौ नवंबर को गिलौला थाना क्षेत्र के नगरौरा गांव में मामूली विवाद को लेकर किसान, प्रमुख, विकास, गोदे और मनोज ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी राजेश गुप्ता ने टीम के साथ नगरौरा नहर पुल की पटरी पर दबिश दी और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।