फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पहले पिटाई कर घर से निकाला फिर पति व ससुर ने काटी नाक व उंगली

Fri, 05 May 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर खुर्द निवासी एक महिला को दहेज के लिए बृहस्पतिवार ससुराली जनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद पति व ससुर ने धारदार हथियार से उस पर हमला भी किया। इससे महिला की नाक व उंगली कट गई। पीड़िता के पिता ने मल्हीपुर पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहराइच थाना कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम अशरफा बंजरिया निवासी शुगन सिंह ने अपनी पुत्री ऊषा का विवाह सात वर्ष पूर्व मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर खुर्द निवासी राज कपूर आजाद के साथ किया थ। आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन ऊषा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसके साथ मार-पीट करते थे। पीड़िता के दो बच्चे पुत्री सुहानी व पुत्र अंकित है।
विज्ञापन

शगुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पति राज कपूर, ससुर चरण सिंह पुत्र तालुकदार सिंह व चरण की पत्नी ने ऊषा की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। जब ऊषा घर से बाहर निकालने का विरोध करने लगी तो तीनों ने उसे पकड़कर धारदार हथियार से उस पर हमला भी किया। इससे उसकी नाक व उंगली कट गई।
विज्ञापन



पति मलेशिया में, पहचान वालों ने बेच दी पत्नी
जमुनहा (श्रावस्ती)। बहराइच के थाना रुपईडीहा गांव निवासी ने मल्हीपुर पुलिस को एक तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब वह कमाई करने मलेशिया गया तो उसके पहचान वालों ने उसकी पत्नी को बहला फुसला कर किसी दूसरे के हाथ बेच दिया। पुलिस को बताया कि उसका विवाह बिहार प्रांत में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद मजदूरी करने मलेशिया चला गया। इस बीच मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा के मजरा उत्तमापुर निवासी गुड़िया देवी पत्नी गुरदयाल वर्मा का उसके घर आना जाना होता था। आरोप है कि गुड़िया ने अपने पति की मदद से उसकी पत्नी को किसी दूसरे के हाथ बेच दिया। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें