फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फूस के दो घरों में लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलनपुर बसंतपुर में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पिता-पुत्र के फूस के घर जलकर राख हो गए। बलनपुर बसंतपुर निवासी सोमानदास अपने परिवार के साथ खेत में काम करने गया था। स्थानीय लोगों ने देखा कि सोमानदास के घर मे धुआं उठ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सोमानदास ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। हवा तेज होने के कारण आग की लपटों ने उसके पुत्र दद्दन प्रसाद के घर को भी अपने आगोश मे ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दोनों घरों मे रखा सामान जलकर राख हो गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें