इकौना। क्षेत्र के सेमगढ़ा गांव के मजरा खानसाहब पुरवा में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। आग से नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। खानसाहब पुरवा निवासी अकरामुल हुसैन के घर से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल वाहन के जाने के बाद आग दोबारा भड़क उठी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छब्बन खान ने बताया कि घटना की जानकारी लेखपाल को दे दी गई है।