कटरा। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैदौरा में चारागाह की जमीन पर लगे बाग में रविवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम वे खेतों में काम कर रहे थे तो बाग से आग की लपटें उठती दिखी। बाग के पास ही 150 बीघा गेहूं की फसल लगी है। आग गेहूं के खेत तक न पहुंच जाए, इस डर से डंडे व झाड़ से आग बुझाने लगे, लेकिन हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर फायर प्रभारी राजू कुमार, फायरमैन इंद्रजीत पटेल व संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मशक्कत से आग पर काबू पाया।