श्रावस्ती के संतलिया गांव में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी। -संवाद
श्रावस्ती। सिरसिया के ग्राम बलनपुर बसंतपुर के मजरा संतलिया में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक फूस का घर व एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। अग्रिकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलनपुर बसंतपुर के मजरा संतलिया गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने राममूरत के घर को अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग ने पत्तर के घर के बाहर बनी झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। हवा तेज होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय राममूरत परिवार समेत खेत मे काम करने गया था। लोगों ने राममूरत के घर से धुंआ उठता देख इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग काबू न होती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्रिशमन विभाग को दिया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन व पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखा नगदी, जेवर, कपड़ा व बर्तन तथा अनाज जलकर राख हो गया। संवाद