फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कस्बे में शनिवार को एआईएमआईएम पार्टी ने बिना अनुमति जुलूस निकाला। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के नेतृत्व में यह जुलूस निकला था। बसपा से निष्कासित हाजी मैनुद्दीन खां ने भी इसमें शक्ति प्रदर्शन किया। जुलूस अशोक तिराहे से नई बाजार तक चारपहिया और बाइकों के साथ निकाला गया। वाहनों को बेतरतीब तरीके से चलाने से लोगों को परेशानी हुई। कस्बा प्रभारी शमशाद अली की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, हाजी दद्दन खां, अकरम कुरैशी, अरमान खान, शकील, मोहम्मद आकिब और फिरोज बागवान समेत सात नामजद हुए। इसके अलावा 50-60 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने 45 वाहनों का चालान भी किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें