श्रावस्ती। भिनगा पुलिस ने 22 वर्ष पूर्व भरथा बेलभरिया निवासी कंधई पुत्र त्रिभुवन को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में जमानत पर छूटने पर गिलौला पुलिस ने उसके एक साल बाद उसे 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में वह फिर जमानत पर छूट गया था। दोनों मामलों की शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कंधई पर दोष सिद्ध करते हुए जेल में बिताई अवधि की कैद व 500-500 रुपये जुर्माने से दंडित किया है।