श्रावस्ती। बहराइच जिले के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी मंसूर उर्फ मकसूद को सोमवार को चोरी की योजना बनाने का दोषी करार देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सजा सुनाई। उन्होंने जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 500 रुपये जुर्माने की सजा दी। मंसूर को वर्ष 2013 में गिलौला पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सोमवार को उसे न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां उसे सजा सुनाई गई।