श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के मोहल्ला हल्ला जोत में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हल्ला जोत निवासी गुड़िया ने बताया कि उनके बच्चे का विवाद रुकसाना के बच्चों से हुआ था। शनिवार को रुकसाना ने पति मेराज और परिजन ननमुन के साथ आरिफ पर हमला किया। गुड़िया ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई की गई। वहीं, रुकसाना ने भी आरिफ, गुड़िया और परिजन रिहाना पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी। पुलिस ने दोनों की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।