विजेता पुलिसकर्मी को मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान करते एसपी।-
श्रावस्ती। मुरादाबाद में 23 जुलाई से 26 जुलाई तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में उपनिरीक्षक वीरांगना मिश्रा ने गोरखपुर जोन की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। एसपी राहुल भाटी ने वीरांगना मिश्रा की इस उपलब्धि पर मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि वीरांगना ने एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विभाग के साथ-साथ जनपद के लिए भी गौरव की बात है। अन्य पुलिस कर्मियों को वीरांगना से सीख कर इसी तरह उपलब्धि हासिल करनी चाहिए।