एसपी को राखी बांधती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राएं।
श्रावस्ती। रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भिनगा की छात्राएं एसपी कार्यालय पहुंची। यहां छात्राओं ने एसपी राहुल भाटी की कलाई पर हस्त निर्मित रक्षासूत्र बांध कर उनसे महिलाओं व छात्राओं की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान एसपी ने सभी छात्राओं को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एसपी राहुल भाटी ने कहा कि छात्राओं ने राखी बांधकर पुलिस व समाज के बीच सुरक्षा, विश्वास व आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत करने का सुंदर संदेश दिया है।