फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्राओं ने सीखी आधुनिक खेती की बारीकियां

Thu, 24 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
फूल की खेती के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं में खेती की समझ विकसित करने के लिए बुधवार को एक्सपोजर विजिट कराई गई। जमुनहा क्षेत्र के 10 परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने धरमपुर स्थित स्पेस हाईटेक फार्म का भ्रमण किया। सिविल इंजीनियर से किसान बने आसिफ अजीज सिद्दीकी ने आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हॉलैंड और दक्षिण अफ्रीका की उन्नत प्रजाति के जरबेरा को पॉलीहाउस में उगाकर लाखों की आमदनी की जा सकती है। कीट नियंत्रण में पीले-नीले ट्रैप, तापमान व नमी के लिए फॉगर तथा सिंचाई में ड्रिप सिस्टम का इस्तेमाल होता है। इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन मिलता है। जरबेरा 10 से 15 दिन तक ताजा रहता है और दिल्ली से विदेशों तक भेजा जाता है। प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश ने नगदी व आधुनिक खेती अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर 11 स्किल एसोसिएट, सितारा, शांतनु, गुंजन, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें