फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पौधरोपण अभियान के बीच हरे पेड़ों की कटाई जारी

Thu, 16 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में वन क्षेत्र से काट कर ले जा रहे लकड़ी।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। शासन-प्रशासन बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रहा है, जिसका तराई में 42 लाख से अधिक पौधों का लक्ष्य है। इसके बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी वन क्षेत्र में हरे पेड़ों को सुरक्षित रखने में नाकाम हैं। बुधवार को हरदत्तनगर गिरंट के कंपार्ट नंबर दो महुआ मड़ाई में लकड़कट्टे हरे पेड़ काटकर साइकिल से ले जाते हुए मिले। उन्हें रोकने के लिए कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था। इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। सुजानडीह बीट के फॉरेस्ट गार्ड प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें लकड़ी काटने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि महुआ मड़ाई में नर्सरी बनी है और मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें