फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहीं बदला खराब ट्रांसफार्मर, लोग परेशान

Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। ग्राम पंचायत कोटमुबारकपुर के मजरा खड़खड़ापुरवा में लगा ट्रांसफार्मर बीते कई दिनों से खराब है। इससे हजारों की आबादी उमस भरी गर्मी से बेहाल है। गांव निवासी नंद कुमार, संजय पांडे, प्रेम लाल, नारायण राव, होली राम, साहेबदीन आदि ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में शिकायत की गई थी। बावजूद इसके अभी तक निराकरण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली की 11 हजार वोल्ट की लाइनें लटक रही हैं। ये लाइनें कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं। इस संबंध में अवर अभियंता देवकी नंदन ने बताया कि लटके तारों को ठीक कराया जाएगा। ट्रांसफार्मर दूसरा मंगवा लिया गया है जल्द लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें