फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आधुनिक खेती से मजबूत होंगे किसान

Fri, 05 Jun 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में मौजूद किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कटरा। श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक खेती अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है। किसानों को जलवायु के अनुकूल खेती करनी चाहिए। वह कम स्थान में भी मशरूम उत्पादन तथा केले की खेती कर अधिक लाभ कमा सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से किसानों को सहायता भी प्रदान की जाती है। इस दौरान किसानों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही लोगों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर प्रबंधक सुरेंद्र कुमार चौधरी, अवधेश कुमार, आशा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें