फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मौसम की बेरुखी देख सहमे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में सामान्य रहा मौसम का मिजाज मंगलवार को अचानक बदल गया। भोर में शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी पूरे दिन जारी रही। इस बीच कभी बूंदाबांदी तो कभी धूप देख किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ने लगीं। ऐसे में किसान कट चुकी फसल को सुरक्षित करने में जुटे हैं। आए दिन हो रही बरसात के कारण फसलों की कटाई व मड़ाई का कार्य बाधित है। कट चुकी फसल के खराब होने का खतरा बना हुआ है। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी बदली तो कभी तेज हवाओं के साथ होने वाली बूंदाबांदी किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। किसान ओलावृष्टि की संभावनाओं को लेकर आशंकित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार व सोमवार को सामान्य रहा मौसम का मिजाज मंगलवार भोर में एक बार फिर बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे। इस बीच तेज पूर्वा हवाओं के साथ जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। किसान काट कर रखी गई फसल को सहेजने में लग गए हैं। मौसम की बेरुखी देख किसानों ने मड़ाई का कार्य शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें