फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टिकैत की जयंती पर किसानों ने लिया संघर्ष का संकल्प

Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। इकौना ब्लॉक परिसर में मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान नेता व यूनियन संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद हवन-पूजन कर टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रदेश महासचिव उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर मजबूती से आवाज उठाई। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगा। कार्यकर्ताओं ने किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। मंडल सचिव सोम शर्मा, विनोद शुक्ला, रक्षा राम यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें