फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिला प्रकृतिक खेती व मौन पालन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। किसान कल्याण केंद्र इकौना के सभागार में शुक्रवार को किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती व मौन पालन करने का प्रशिक्षण दिया। कृषि विज्ञान केंद्र सिरसिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

जिसमें मृदा वैज्ञानिक डॉ. राम भरोसे ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, अपना उत्पादन कैसे प्राप्त करें, मृदा में उपलब्ध पोषक तत्व की कमी के कारण होने वाले नुकसान तथा अंधाधुंध रासायनिक खाद का प्रयोग से होने वाले हानि के बारे में बताया। साथ ही कहा कि प्राकृतिक खेती से मृदा प्रदूषण के साथ मानव जीवन को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इससे किसान अच्छा उत्पादन भी प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. रोहित कुमार पांडे ने फसल सुरक्षा, डॉ. उमेश बाबू ने उन्नतशील बीज के बारे में बताया। साथ ही पशुपालन, मुर्गी पालन एवं मछली पालन के बारे में जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें