फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इलाज करवाने गया परिवार, घर से नकदी-जेवर चोरी

Tue, 15 Sep 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मिश्रौलिया में चोरी के बाद खुला बक्सा
विज्ञापन
वीरपुर। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिश्रौलिया निवासी शहजाद अली के घर सोमवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर में रखे 25 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहजाद अली ने बताया कि वह परिवार के साथ इलाज के लिए लखनऊ गए थे। इसी दौरान चोर पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर लिए। लखनऊ से लौटने पर घर का सामान बिखरा और बक्सा खुला मिला, तब चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें