फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विकास भवन सभागार में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही अभियान को सफल बनाने में जिलेवासियों से अपील भी की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। इसलिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर दिमागी बुखार, खांसी, जुखाम तथा विभिन्न संचारी रोगों से बचाव हेतु अभियान चलाकर सर्वें किया जा रहा है। साथ ही इसके उपचार के बारे में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आवश्यक जानकारी देते हुए जन जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जा रहा है।
जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यह ध्यान रखा जाए कि कोई भी गांव, मोहल्ला व घर छूटने न पाए। इस दौरान सीडीओ ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान में यूनिसेफ द्वारा प्रस्तुत फीडबैक की रिपोर्ट में शिक्षा विभाग, कृषि, स्वास्थ्य विभाग की प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को ढंग से कार्य करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि संचारी रोग अभियान में भाग लेने वाले सभी विभाग अपनी रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी इसे सफल बनाने के लिये विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही डीपीआरओ व ईओ को निर्देशित किया कि संचारी रोग को देखते हुए साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, जलभराव, उथले हैंडपंपों का चिन्हीकरण कराकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराए। बैठक में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता, सीवीओ डॉ. जयइन्द्र सिंह, नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें