फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान भाषा में बताएं गिरफ्तारी का कारण : एएसपी

Mon, 01 Jun 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य। - फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद एएसपी व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को गिरफ्तारी को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में उसके अभिलेख प्रस्तुत करने सहित कई अन्य नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते समय उसे समझ में आने वाली भाषा में स्पष्ट कारण बताना होगा। इससे आरोपी व उसके परिजनों के मन में कोई दुविधा नहीं रहेगी। इस मौके पर विवेचक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें