शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।
- फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को इसके दूसरे दिन विद्यार्थियों को शारीरिक क्षमता के विकास के लिए विभिन्न अभ्यास कराए गए। प्रशिक्षण प्रभारी कामाछा प्रसाद पाठक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण बच्चों के शारीरिक विकास को तीव्र करता है और शक्तिवर्धक टॉनिक जैसा है। विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, ध्वनि स्वास्थ्य की आदतें, हस्तकला और सेवा करने योग्य बनाया जा रहा है। इस दौरान पिरामिड, मानव टावर बनाने और शरीर पर संतुलन स्थापित करने की जानकारी दी गई। युवा लीडर हनुमान प्रसाद ने स्काउट व गाइडों में वफादारी, देश प्रेम और अनुशासन जैसे गुणों के विकास पर जोर दिया। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, अंजली देवी, तारा, कमलेश मीणा, पुष्प लता, हेमलता आदि मौजूद रहीं।