श्रावस्ती। भिनगा कस्बे के खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में बृहस्पतिवार को सामूहिक हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को वेद पढ़ना चाहिए। वेदों के कुछ श्लोकों भी कंठस्थ करना चाहिए। इससे अपने धर्म के प्रति जानकारी बढ़ने के साथ ही हमें वेदों में बताए गए सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सामूहिक हवन में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी आहुति दी। इसके बाद संगीतमय धुन पर गायत्री माता के नाम का संकीर्तन किया गया। इस मौके हरीश चौबे, रजनीश, उमाशंकर, रमेश भार्गव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।