फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समावेशी शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा : प्राचार्य

Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
डायट में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक।-
विज्ञापन
कटरा। डायट इकौना में बुधवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और समग्र शिक्षा के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ डायट प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा केवल योजना नहीं, बल्कि एक संस्कृति है। इसका उद्देश्य किसी भी बच्चे को पीछे न छूटने देना है। दिव्यांग, अनुसूचित वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम संयोजक दिव्य प्रताप ने कहा कि समावेशन में दिव्यांग बच्चों के साथ लैंगिक, सामाजिक और भाषायी विविधता का सम्मान भी शामिल है। इस मौके पर डॉ. राम रहीस, डॉ. धर्मेंद्र कुमार गुप्त और प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें