फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वित्तविहीन शिक्षकों को मिले समान कार्य के लिए समान वेतन

Sat, 15 Jul 2023 05:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -7
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मांगाें के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात शिक्षक कड़ी मेहनत करके बच्चों को शिक्षित बना रहे हैं। शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अच्छी मुकाम पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सभी शिक्षकों को एक सामान वेतन मिलना चाहिए। वित्तविहीन शिक्षक कई बार समान कार्य समान वेतन के लिए धरना-प्रदर्शन व आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। मांगें पूरी न होने से शिक्षक अत्यंत क्षुब्ध एवं आहत हैं। इस दौरान शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन वित्त एवं लेखाधिकारी श्रवण कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में सरकारी शिक्षकों की तरह वित्तविहीन शिक्षकों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, तदर्थ शिक्षकों को नियमित किए जाने तथा उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर कुंवर अनूप सिंह, श्याम मनोहर तिवारी, मोनीउद्दीन सिद्दीकी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ शुक्ल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश प्रताप सिंह, चक्रधर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें