सीएचसी मल्हीपुर में बैठक के दौरान जानकारी देती डीएम।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ शाहिद अहमद भी मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर व एसीएमओ डॉ. उदयनाथ ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएम ने गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य चार एएनसी जांचों की डिजिटल एंट्री शत-प्रतिशत और समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ई-कवच व मंतरा पोर्टल पर प्रगति अपडेट करने में लापरवाही पर कार्रवाई होगी। महिलाओं को एनीमिया से बचाने के लिए आयरन फोलिक एसिड टैबलेट और आयरन सुक्रोज का नियमित वितरण करने को कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार रस्तोगी, एआरओ सुरेश यादव, बीपीएम रहमान खान और बीसीपीएम पंकज शर्मा मौजूद रहे।