फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण : एसपी

Sat, 13 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्या सुनते एसपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला आदि से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। उन्होंने बताया कि जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के मध्य संवाद स्थापित कर त्वरित न्याय की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को स्वयं जन शिकायतें सुनने और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें