श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला, रुपये के लेन-देन आदि से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निस्तारित किया। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेने व तय समय में निस्तारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही निस्तारण के बाद फरियादी से फीडबैक लेना अनिवार्य किया है। अगर किसी ने लापरवाही बरती, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।