फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दें आयरन सिरप : सीएमओ

Tue, 22 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को सीएमओ डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें एम्स गोरखपुर, यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। सीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले का प्रदर्शन प्रदेश में बेहतर है। उन्होंने गर्भवती, धात्री महिलाओं और छह माह से पांच वर्ष के बच्चों को आयरन की गोलियां व सिरप का नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डीवीडीएमएस और एचएमआईएस पोर्टल पर आपूर्ति व रिपोर्टिंग की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. उदयनाथ व यूनिसेफ प्रतिनिधि अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें